November 22, 2026

जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद का हुआ आयोजन

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

राज्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति को बढ़ावा देते हुए जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद का भव्य आयोजन जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा द्वारा गीदम विकासखंड के जावंगा स्थित एजुकेशन सिटी ऑडिटोरियम एवं आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल जावंगा में किया गया। कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला में युवाओं के लिए प्रेरणा दायक योजना चलाया जा रहा है।

जिले के युवा एवं महिलाओं ने अपनी सृजनशीलता, रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), चित्रकला, कविता लेखन, पारंपरिक वेषभूषा, विकसित भारत चैलेंज ट्रेक, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज विधाएं सम्मिलित हैं। लोकगीत, लोकनृत्य में क्षेत्रीय भाषा में कलाकारों ने प्रस्तुत किया। नशा मुक्त युवा व युवाओं के लिए स्वस्थ्य जीवनशैली का शानदार रंगीन चित्रकला बना कर कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिए। विकसित भारत, बस्तर संस्कृति एवं प्रकृति पर मंत्रमुग्ध कविता का प्रस्तुत किया। पारम्परिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति झलक दिखाई दी। विकसित भारत चैलेंज ट्रेक, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज विधाओं में युवाओं ने विभिन्न समस्याओं का समाधान, छत्तीसगढ़ विकास, बस्तर विरासत का प्रस्तुति दिया।

महिलाओं ने विभिन्न खेल विधाओं वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, खोखो, हॉकी एवं बास्केटबाल खेलकूद में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। विजेताओं को नगद राशि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला स्तर में विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव रायपुर में सम्मिलित होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *