दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज
जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियारों, गोला-बारूद एवं अन्य नक्सल उपयोगी सामग्रियों के डम्प बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 16.11.2026 को थाना बारसूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम वाकेली के जंगल तथा 18.11.2026 को ग्राम बुरदुम के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया।आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं स्थानीय मुखबिरों से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर ये अभियान संचालित किए गए।
ग्राम वाकेली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्चिंग करते हुए बड़ी मात्रा में नक्सल उपयोगी सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दंतेवाड़ा पुलिस की सतत कार्रवाई
जिला दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नक्सलियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों एवं अन्य नक्सल उपयोगी सामग्रियों के डम्प की बरामदगी हेतु एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
दंतेवाड़ा पुलिस की अपील
क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास को मजबूत बनाने के लिए सुरक्षा बल प्रतिबद्ध हैं। नक्सल गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस को जरुर जानकारी दे।
