जगदलपुर/बस्तर न्यूज
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बस्तर के तत्वावधान में विकासखंड तोकापाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत माता रुक्मणी कन्या आश्रम डिमरापाल से मेडिकल कॉलेज तक स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अभियान में हाई स्कूल कलेपाल के 10 स्काउट्स एवं 14 गाइड्स सहित माता रुक्मणी कन्या आश्रम डिमरापाल के 12 गाइड्स और जिला संघ के सदस्य शामिल हुए। टीम ने माता दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा फैलाए गए कचरे को एकत्रित कर उसका निपटारा किया। स्वच्छता का यह कारवां तोकापाल हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचा, जहां दुर्गा पंडाल के समीप सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद रायकोट हायर सेकेंडरी स्कूल में पौधों को पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान कोषाध्यक्ष गोपेंद्र सिंह शार्दुल, डीओसी दसरू राम यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयप्रकाश पाठक, गाइडर विजेश्वरी पोद्दार सहित भूमिका निषाद, जीतांजलि पुजारी, दीपा ठाकुर, रेखा जायसवाल एवं रजनी वर्मा उपस्थित रहे।
