October 2, 2026

कोण्डागांव प्रेस क्लब में चला साइबर जागृति अभियान

कोण्डागांव/बस्तर न्यूज

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में लगातार चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत कोण्डागांव प्रेस क्लब में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों को UPI फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC बैंक कॉल, संदिग्ध लिंक व APK फाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए।कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता पर “क्विक क्विज” का आयोजन किया गया। पत्रकारों से साइबर अपराध एवं सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से साइबर जागरूकता के संदेश को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा, डीएसपी साइबर सेल सिद्धार्थ बघेल, एसडीओपी कोण्डागांव रूपेश कुमार एवं थाना प्रभारी कोण्डागांव सौरभ उपाध्याय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *