October 1, 2026

जिला जूडो चयन स्पर्धा 2 अक्टूबर को इंडोर स्टेडियम में

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ एवं जिला जूडो संघ बिलासपुर द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता–2026 का आयोजन बिलासपुर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला दंतेवाड़ा की जूडो टीम का चयन जिला स्तरीय जूडो स्पर्धा के माध्यम से किया जाएगा। जिसका आयोजन 2 अक्टूबर को इंडोर स्टेडियम दंतेवाडा में शाम 05:30 बजे रखा गया है। स्पर्धा के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिले के टीम के लिए किया जाएगा है।

चयनित खिलाड़ी आगामी 26वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता–2026 (8 से 10 अक्टूबर) बिलासपुर में जिला दंतेवाड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *