September 25, 2026

अधिवक्ता परिषद ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ पीड़ितों को बांटी सामग्री

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

संकट की इस घड़ी में सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की टीम ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। परिषद के सदस्यों ने आज पथरागुड़ा स्थित भगतसिंह स्कूल राहत शिविर का दौरा कर पीड़ितों को तत्परता से राहत पहुंचाई। शिविर में रह रहे 100 से अधिक बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर परिषद की टीम ने उन्हें ब्रेड, बिस्किट, मिक्चर और अन्य आवश्यक नाश्ता वितरित किया। राहत सामग्री वितरण के साथ ही अधिवक्ताओं ने पीड़ितों से बातचीत की, और उनका कुशलक्षेम जाना। टीम ने आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की पूरी टीम सहायता के लिए चौबीसों घंटे तत्काल उपलब्ध रहेगी।

इस सेवा कार्य में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की मध्य प्रांत की सहसंयोजक झरना बांगर सिंह, आरती दुआ, संभाग प्रमुख सपन देवांगन, एल. ईश्वर राव और अर्पित मिश्रा, अदिति रावत, अवनीत मिश्रा, रूिक्मणी निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में एबीएपी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *