दंतेवाड़ा। जिला जनसंपर्क कार्यालय दंतेवाड़ा में कार्यरत सहायक ग्रेड-02 सत्यनारायण नाग का स्थानांतरण जिला महासमुंद जिले के जनसंपर्क कार्यालय में होने पर कार्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यानुभवों को साझा करते हुए उनके सरल, सहज एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। सहकर्मियों ने कहा कि श्री नाग ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ किया तथा कार्यालयीन कार्यों में सदैव सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
