रायपुर/बस्तर न्यूज
म्यूथाई खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था और एशियाई संस्था से भारत में मान्यता प्राप्त म्यूथाई खेल की संस्था यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के महासचिव श्रीराम चौधरी की मेघालय में विगत दिनों मेघालय के मुख्यमंत्री माननीय सी के संगमा से सौजन्य भेँट हुई।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस सौजन्य भेंट में महासचिव श्रीराम चौधरी ने म्यूथाई खेल की भारत मे अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और म्यूथाई खेल की संभावनाओ और अपने विज़न से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। भारत मे म्यूथाई खेल के विकास में सहयोग करने के आग्रह पर मुख्यमंत्री सी के संगमा ने के संरक्षक के रूप में और मेघालय के खेल संचालक विजय कुमार (IAS) ने खेल प्रशासक के रूप में जुड़ने की सहमति दी। आज आयोजित ऑनलाइन मीटिंग में मुख्यमंत्री और विजय कुमार ने सभी सदस्यों को सम्बोधित भी किया और भारत मे म्यूथाई खेल के उन्नयन में अपना सहयोग करने का वादा किया। ऑनलाइन मीटिंग में महासचिव मरवयन तान, अध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव श्रीराम चौधरी, उपाध्यक्ष द्वय अनुपम माहता, सुप्रियो बिस्वास, कोषाध्यक्ष सोमबीर वशिष्ठ, सहसचिव द्वय अनीस मेमन, अमित कुमार, वाईस चैयरमेन लखन कुमार साहू, एथलीट कमिशन के चैयरपर्सन अमन यादव सहित विभिन राज्यों के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष अक्टूबर माह में ओसीए द्वारा आयोजित एशियन यूथ गेम, बहरीन में म्यूथाई खेल में भारत के लिए एक मात्र काँस्य पदक जीतने वाली मेघालय की म्यूथाई खिलाड़ी अल्फुनज़ा की उपलब्धि से मुख्यमंत्री सी के संगमा अत्यन्त प्रभावित हुए और उसे मेघालय की प्रतिभावान खिलाड़ी के रूप में अन्य खिलाड़ियों के साथ सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री सी के संगमा के म्यूथाई खेल फेडरेशन के संरक्षक बनने पर छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक किरण सिंह देव (छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष), अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, कोषाध्यक्ष सुश्री हरबंश कौर सहित बस्तर म्यूथाई संघ के अब्दुल मोईम, राजेन्द्र सिंह राजपूत, बालोद से प्रणव शंकर साहू, मिलन मरई, कोरबा से कमलेश देवांगन, बिलासपुर से आकाश मौर्य, काँकेर से ओम प्रकाश सेन, नजमा परवीन कुरैशी, धमतरी से अशोक सिन्हा, प्रभा साहू, दंतेवाड़ा से टिकेश्वरी साहू, अम्बिकापुर से अनिल बर्नवाल, जशपुर से रौशनी सिंह, जांजगीर चाम्पा से पूनम अहीर आदि ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि म्यूथाई खेल की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को देखते हुए आगामी वर्ष 2027 के 39वे राष्ट्रीय खेल मेघालय में म्यूथाई भी एक खेल के रूप में शामिल होने की संभावनाएं है।
