रायपुर/बस्तर न्यूज
छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान बेटी सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वाेच्च न्यायालय दिल्ली में जस्टिस चन्द्रशेखर के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। सौम्या राठौर ने एमएचसीईटी की परीक्षा में ऑल इंडिया 23वा स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेज गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से लीगल साइंस और एलएलबी की शिक्षा पूर्ण की है। इसके बाद सौम्या ने छत्तीसगढ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ हाईकोर्ट के न्यायाधीश एन. के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर मार्च 2026 में नियुक्त होकर कार्य कर रही थी।
ज्ञात हो कि सौम्या राठौर जनसंपर्क संचालनालय में संयुक्त संचालक के पद कार्यरत धनंजय राठौर और आकाशवाणी रायपुर की उदघोषक श्रीमती रोशनी राठौर की सुपुत्री है। वही उनकी बहन शौर्या राठौर भी जगदलपुर के डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।


