रायपुर/बस्तर न्यूज
थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन द्वारा 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21-23 अगस्त 2026 तक गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम, क्रीड़ा संकुल, नान्देड़ (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है।
छ ग थाई बॉक्सिंग दल
कु. मानसी तांडी, कु. पिंकी गुप्ता (रायपुर)
कु. लच्छी कोवासी, कु. रामे कवासी, कु. लक्ष्मी सोढ़ी, कु. सुनीता, कु. राजकुमारी (दंतेवाड़ा)
विक्की भारती, करण चेलक (दुर्ग)।
उक्त राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छग से 7 बालिका खिलाड़ी और 05 अधिकारी सहित 12 सदस्यीय दल भाग ले रहा है। छग थाई बॉक्सिंग दल के खिलाड़ी, अधिकारी आज 20 अगस्त को छग थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन के मार्गदर्शन और एशियन रेफरी कु टिकेश्वरी साहू, कोच लक्ष्मी नारायण साहू के नेतृत्व में नान्देड़ रवाना हुए।



