Dantewada

हरेली से हरियाली और पोषण की ओर आंगनबाड़ी

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

हरेली तिहार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण वाटिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की पोषण वाटिकाओं में तथा पोषण वाटिका उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को हरित एवं पोषणयुक्त परिसर के रूप में विकसित करना, बच्चों एवं समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर पर पोषण के लिए उपयोगी फलदार पौधों को बढ़ावा देना है। विभाग द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *