जगदलपुर

युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस पर बस्तर क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का हुआ सम्मान

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सम्मानित महिला अतिथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं एवं समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिए।

 

डॉ. ज्योति लागू (गायनेकोलॉजिस्ट) ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। डॉ. सुषमा झा (पूर्व प्राचार्य, बस्तर हाई स्कूल) ने अपने अनुभव साझा करते हुए महिला उत्पीड़न, आर्थिक एवं वित्तीय समस्याओं, दहेज प्रथा सहित विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन विषयों को लेकर लोगों को सलाह एवं मार्गदर्शन देने का कार्य भी करती रही हैं। नैना सिंह धाकड़ (पर्वतारोही) ने अपने संघर्ष, अनुभव एवं उपलब्धियों को साझा करते हुए युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इरम रहीम (उप प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, तोकापाल) ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने बेटियों और बेटों दोनों को समान अवसर प्रदान करने तथा शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। रेलावती नाग (यातायात पुलिस) ने यातायात नियमों की जानकारी साझा करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।

शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत ने देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज और देश का समग्र विकास संभव नहीं है। महिलाओं को समान अवसर, सम्मान एवं नेतृत्व की भूमिका प्रदान करना समय की आवश्यकता है।
ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष डेविड ने युवाओं की भागीदारी पर विचार रखते हुए कहा कि देश और समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष सुशील मौर्य ने युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस सहित क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्होंने युवाओं की सामाजिक भूमिका और समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जनहित एवं सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद सूर्या पानी ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष बलराम यादव, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्या पानी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, कांग्रेसी नेता अनवर खान, हेमू उपाध्याय, जिला महामंत्री जाहिद हुसैन, अभिषेक नायडू, अनुराग महतो, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद अफ़रोज़ बेगम, शुभम यदु, आदर्श दलाई, असीम सुता,एस नीला,संदीप दास,वैभव नेताम, आकिब रज़ा, हेमंत पाण्डेय, इन्दर झज्ज, कृष्णा उपाध्याय, आदर्श नायक, अभय सिंह, उस्मान रज़ा, प्रभुदास नाग, साहिल हियाल, प्रदीप सेठिया, अनस अली, विक्रम नाग, खेमराज सेठिया सहित अन्य कार्यकर्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *