जगदलपुर। बस्तर ओलम्पिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में विधिवत शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर […]
जगदलपुर
बस्तर खेल प्रतिभाओं का गढ़, अब आपकी बारी प्रदेश का नाम रोशन करने की : बॉक्सर मैरी कॉम
जगदलपुर। बस्तर ओलम्पिक के भव्य शुभारम्भ कार्यक्रम में भारत की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ और ओलम्पियन मैरी कॉम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मंच पर पहुँचते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी में “जय जोहार” कहकर दर्शकों का अभिवादन किया, जिसके बाद पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल बन गया। मैरी कॉम ने अपने संबोधन में कहा […]
स्थानीय छात्रों पर कुठाराघात कर रही सरकार : पूर्व विधायक
जगदलपुर/बस्तर न्यूज पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने राज्य सरकार पर स्थानीय छात्रों के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया है। दरअसल यह आरोप राज्य सरकार के उस फैसले के विरोध में आया है जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर मेडिकल छात्रों के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश नियम 2025 में संशोधन कर राज्य कोटे […]
मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ट्रेड के विद्यार्थियों ने जाना अखबार छपाई की प्रक्रिया को
जगदलपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत “मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ट्रेड” के औद्योगिक भ्रमण हेतु स्थानीय एक अखबार के प्रिंटिंग यूनिट का अवलोकन कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को प्रिंट मीडिया, समाचार संपादन, लेआउट डिज़ाइन, प्रूफ रीडिंग, प्लेट निर्माण […]
क्रिसमस क्रिकेट ट्रॉफी में ऊर्जा की गूंज से सजा लाल मैदान
जगदलपुर/बस्तर न्यूज शहर के लाल चर्च मैदान में आज क्रिसमस क्रिकेट ट्रॉफी की शुरुआत उत्साह और उमंग के वातावरण के साथ हुई। चंदैया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च सोशल समिति के तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच शानदार माहौल में शुरू हुआ, जहाँ खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को और जीवंत बना दिया। […]
नगर निगम करेगा मोबाइल टावरों का भौतिक सत्यापन
जगदलपुर/बस्तर न्यूज नगर पालिका निगम द्वारा शहर में स्थापित सभी मोबाइल टावरों का भौतिक सत्यापन किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में निगम ने इंडस टावर लिमिटेड, बीएसएनएल, जिओ डिजिटल फाइबर प्राइवेट लिमिटेड तथा एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर नेटवर्क शेयरिंग एंटीना से संबंधित जानकारी उपलब्ध […]
भाजपा के शासन में किसान धान बेचने भटक रहे : रेखचंद जैन
जगदलपुर/बस्तर न्यूज पूर्व विधायक रेखचंद जैन व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान जमकर गड़बड़ी पकड़ी।कांग्रेस नेताओं ने भाजपा शासन में किसानों से धान खरीदी न होने और उनके भटकने का आरोप लगाया है। नेताओं ने पाया कि केंद्रों में किसानों से […]
चित्रकोट में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन कल
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने राज्य के सांस्कृतिक और पर्यटन संवर्धन के लिए विशेष गतिविधियों की एक श्रृंखला शुरू की है। इस श्रृंखला के तहत 09 दिसंबर 2025 को दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट, चित्रकोट बस्तर में एक अनूठी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की जा […]
धान खरीदी में बड़े फर्जीवाड़ा का हुआ पर्दाफाश, 40 क्विंटल अवैध धान जब्त
जगदलपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध तरीके से धान खपाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। 7 दिसम्बर को करपावंड तहसील के अंतर्गत ग्राम मारीगुड़ा चिऊरगाँव में दूसरे किसान का धान अपने खाते में बेचने की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीष वर्मा ने बताया […]
कलेक्टर ने सान देवड़ा धान संग्रहण केंद्र का किया औचक निरीक्षण
जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस ने बकावंड विकासखंड के सान देवड़ा स्थित धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान भंडारण प्रक्रिया, समितियों से प्राप्त हो रहे धान के प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। संग्रहण केन्द्र में विभिन्न समितियों से आने […]










