दंतेवाड़ा

विशेष टीकाकरण सप्ताह 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक

दंतेवाड़ा। जिले में समस्त विकासखंड में 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांव-गांव में छूटे हुए बच्चों को सूची तैयार कर मितानिन के माध्यम से चिन्हांकित स्थान में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा। उक्त अभियान 0 से 5 साल के बच्चों को टीकाकृत किया जाएगा। मुख्य […]

जगदलपुर

बस्तर दशहरा लोकोत्सव में गायन, नृत्य के साथ ही दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा लोकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 7 अक्टूबर की शाम लालबाग मैदान एक यादगार मंच में तब्दील हो गया। इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड संगीत और बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम का सबसे बड़ा आकर्षण […]

जगदलपुर

श्रद्धालुओं ने भावुकता के साथ माता मावली को किया विदा

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व का एक अत्यंत भावुक और गरिमामय अध्याय मंगलवार को समाप्त हुआ। लगभग 75 दिनों तक चलने वाले इस अद्वितीय और अद्भुत सांस्कृतिक महापर्व की अंतिम रस्म मावली विदाई के साथ इसका समापन हो गया। हजारों की संख्या में जुटे भक्तों द्वारा अपार श्रद्धा के बीच आराध्य देवी मावली […]

जगदलपुर

कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए ‘सृजन अभियान’ की शुरुआत : सप्तगिरि शंकर उल्का

जगदलपुर/बस्तर न्यूज आज शहर के एक होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसे एआईसीसी पर्यवेक्षक व संगठन सृजन प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का ने पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों का दौरा कल से शुरू हो गया है। ये केंद्रीय पर्यवेक्षक राज्य के […]

Uncategorized

कुटुंब जात्रा’ रस्म के साथ हुई देवी-देवताओं की ससम्मान विदाई

जगदलपुर। अपनी अनूठी परंपराओं और रस्मों के लिए विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की एक और महत्वपूर्ण रस्म, ‘कुटुंब जात्रा’, रविवार को स्थानीय महात्मा गांधी स्कूल परिसर के गुड़ी में संपन्न हुई। इस रस्म के तहत पूरे बस्तर संभाग एवं पड़ोसी राज्य ओडिशा व महाराष्ट्र के समीपवर्ती गांव से पर्व में शामिल हुए हजारों देवी […]

जगदलपुर

बस्तर दशहरा की ‘बाहर रैनी’ रस्म पूरी, राजा ने माड़िया समुदाय के साथ खाई नवाखानी

​जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में सोमवार को रथ परिक्रमा की अंतिम और सबसे अनूठी रस्म ‘बाहर रैनी’ निभाई गई। इस दौरान राज परिवार के सदस्य ने सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए माड़िया आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ ‘नवाखानी’ (नए चावल की खीर) खाई। इस अवसर पर सांसद एवं बस्तर दशहरा […]

जगदलपुर

संभागीय लॉन टेनिस मास्टर्स टूर्नामेंट में खिलाड़ी दिख रहे अपना दम

जगदलपुर/बस्तर न्यूज जगदलपुर लॉन टेनिस एसोसियेशन द्वारा आयोजित जे. टी. ए. मास्टर्स टूर्नामेंट का शुभारंभ 2 अक्टूबर से हो चुका है। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें संभाग भर से कुल 64 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शहर के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में चल रहे इस प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-17, ओपन और सीनियर वर्ग […]

जगदलपुर

बस्तर दशहरा अब आदिवासियों का नहीं रहा : प्रकाश ठाकुर

जगदलपुर/बस्तर न्यूज बस्तर दशहरा में आस्था के नाम पर गांव से आने वाले आदिवासियों के लिए जिला प्रशासन एवं बस्तर दशहरा समिति द्वारा रहने, खाने की उचित व्यवस्था नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अब लगता है कि बस्तर दशहरा आदिवासियों का नहीं रहा, यह केवल राजनीतिक लोगों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उक्त […]

Sukma

विकास की नई राह पर सुकमा, किष्टाराम में ग्रामीण बैंक शाखा का हुआ शुभारंभ

सुकमा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम किष्टाराम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नवीन शाखा का लोकार्पण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से भेंटकर उनसे शासकीय योजनाओं के लाभ के विषय में जानकारी ली। जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ नई […]

दंतेवाड़ा

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

दंतेवाड़ा। जिले में कलेक्टर के निर्देश पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कारली स्थित सीआरपीएफ 111 बटालियन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों के द्वारा 47 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में सीआरपीएफ जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य […]