सुकमा। जिला सुकमा के एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय में सहायक ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत मोहन सिंह बघेल आज 37 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा उनके पेंशन प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर पेंशन भुगतान आदेश जारी किया गया। कलेक्टर ने मोहन सिंह बघेल को साल व श्रीफल भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर शरतचन्द्र शुक्ला, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित मुकेश कुमार मिश्रा, बी.आर. बघेल, बी.एल. बेलेकर, एम.एन. नामदेव, एस.पी. नेताम, एम.के. नाग, श्रीमती राधा कश्यप, कोमल देव मरकाम सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।