सुकमा/बस्तर न्यूज
बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत बस्तर सासंद महेश कश्यप ने आज सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम सुकमा जिले के गुडरा में हिस्सा लिया।
बस्तर सासंद महेश कश्यप ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की। सांसद ने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति बीजेपी से जुड़ना चाहता है। विषम परिस्थितियों में हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, मण्डल अध्यक्ष अमर पोयम, पटेल हड़मा राम पोडियामी, पेरमा टोकडू पोडियामी, सरपंच पति हांदा पोडियामी, पूर्व सरपंच गंगी मड़कामी, सियान मुक्का राम पोडियामी, कोसा मरकाम, भाजपा पदाधिकारी विक्की भदौरिया, रमेश यादव, परदेशी राम नाग, राजकुमार कश्यप, ईश्वर मरकाम सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।