Raipur

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य म्यूथाई संघ के संरक्षक बनने की सहमति दी

रायपुर/बस्तर न्यूज

छत्तीसगढ़ राज्य में म्यूथाई खेल की संस्था छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी सहमति आज म्यूथाई संघ के प्रतिनिधि मण्डल को प्रदान की।

छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव को राज्य निर्माण के बाद म्यूथाई खिलाड़ियों की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। साथ ही बताया कि हमारा छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया से संबद्धता प्राप्त संस्था है। छत्तीसगढ़ राज्य के म्यूथाई खिलाड़ी भारत सरकार की अनुमति से भारतीय ओलंपिक संघ के माध्यम से एशियन इंडोर गेम्स, एशियन मार्शल आर्ट्स गेम्स, एशियन बीच गेम्स आदि में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक भी जीते हैं। भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राज्य के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के हित में संस्था का संरक्षक बनने की सहमति दी।

इस अवसर पर म्यूथाई संघ के प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, कोषाध्यक्ष सुश्री हरबंश कौर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव, राजेन्द्र सिंह राजपूत, अब्दुल मोइम, किशोर नाथ योगी, श्रीमती नमिता निकोषे आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *