रायपुर/बस्तर न्यूज
वर्ल्ड म्यूथाई चैंपियनशिप 23 मई 01 जून अंटालिया (टर्की) में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी टिकेश्वरी साहू ने म्यूथाई खेल में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक कोर्स की परीक्षा 8वीं रैंकिंग के साथ पास कर ली है।
उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ राज्य म्यूथाई संघ महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि टिकेश्वरी साहू द्वारा अंतरराष्ट्रीय काँस्य पदक जीतने और वाए क्रू इवेन्ट में विश्व मे 9 वीं रैंकिंग की उपलब्धियों को हासिल करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ म्यूथाई द्वारा आयोजित प्रशिक्षक कोर्स पूर्ण किया। इस मिक्स्ड वाए क्रू इवेन्ट में टिकेश्वरी साहू ने 70 देशों के खिलाड़ियों के मध्य गौरवशाली 8 वीं रैंकिंग की उपलब्धि प्राप्त की। टिकेश्वरी साहू ने कोर्स पूर्ण करने के उपराँत आयोजित समारोह में आज अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ म्यूथाई महासचिव स्टीफन फॉक्स से लेवल 1 कोच का प्रमाणपत्र और यूनिफॉर्म प्राप्त कर भारत और छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में गौरवान्वित किया है।
टिकेश्वरी साहू ने सीनियर वर्ग में वर्ल्ड म्यूथाई प्रतियोगिता में चार उपलब्धियां हासिल की।
01. IFMA level 1 अंतरराष्ट्रीय कोच का दर्जा
02. मैं म्यू (Mai Muay) इवेन्ट में काँस्य पदक
03. वाए क्रू फीमेल इवेन्ट में विश्व मे 9 वीं रैंकिंग
04. वाए क्रू मिक्स इवेन्ट में विश्व मे 8 वीं रैंकिंग
टिकेश्वरी साहू की इस उपलब्धि पर अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ म्यूथाई महासचिव स्टीफन फॉक्स, महिला फीमेल अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ म्यूथाई प्रतिनिधि चेरिस्सा और एफएएमए के महासचिव मरवयन तान ने टिकेश्वरी की प्रशंसा करते हुए व्यक्तिगत बधाई दी। साथ ही म्यूथाई फेडरेशन ऑफ इंडिया और छत्तीसगढ़ राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू सहित समस्त पदाधिकारियों ने टिकेश्वरी साहू और भारतीय म्यूथाई दल के अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी है।