Raipur

12वीं राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते मेडल

रायपुर/बस्तर न्यूज

12वीं राज्य स्तरीय कैडेट जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 मई को कोरबा में संपन्न हुआ। जिसमें रायपुर जिले की टीम में शामिल हियाल मार्शल आर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग अलग भार वर्ग आयु वर्ग में कुल 7 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक, 2 काँस्य सहित कुल 16 पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में हियाल मार्शल आर्ट्स क्लब के 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तथा सात खिलाड़ी आगामी होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

स्वर्ण पदक खिलाड़ी
भावना साहू, अर्चना दिप, प्रज्ञा राणा, मंजू साहू,नित्यम कुमार साहू, केतन राणा, सदानंद प्रशाद भंजदेव

रजत पदक खिलाड़ी
भूपेश दिप, बिद्या दिप, कुशाग्र कुमार साहू, रणवीर कुँवर, हर्ष बाग, आयुष साहू, चैतन्य साई सोना

काँस्य पदक खिलाड़ी
एशिनी वर्मा, सभ्यता सिंह कंवर,
वही कुमकुम साहू, नयन साहू ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में क्लब की ओर से रेफरी अन्नू देवी कंवर, दामिनी ध्रुव, उधम बघेल, कोच रोशन नेताम, टीम मैनेजर यश राय सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *