रायपुर/बस्तर न्यूज
प्रदेश में मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने, युवाओ को खेल प्रति जागरूक करने और बालिकाओ को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस फेडरेशन का स्थापना किया गया है, जो सेक्शन 8 कम्पनी पंजीकृत एक एनजीओ है। जिसका पोस्टर विमोचन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के करकमलों से किया गया ।
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने संस्था के सदस्यों को बधाई देते हुए समाज हित में बेहतरीन कार्य करने के लिए आशीर्वाद दिया। विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस फेडरेशन का निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी, कोच को संगठित कर के प्रदेश में मजबूत खेल का वातावरण बनाना है। प्रदेश की बालिकाओ को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर साहसी बनाना। युवाओ को नशे से दूर कर खेल के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश के वनांचल क्षेत्र आदिवासी वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुँचाने के उद्देश्य से विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस फेडरेशन पूरे प्रदेश में कार्य करेंगी।
इस अवसर पर संस्था संचालक लखन साहू, अमन यादव, अनिल वर्मा, बस्तर जिले के जूडो कोच अब्दुल मोईन, समाजसेवी अजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।