जगदलपुर/बस्तर न्यूज
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मैत्री संघ द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया। मैत्रीसंघ के अध्यक्ष दीपक कुमार घोष व महा सचिव सुनील सहा ने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जंयती के उपलक्ष्य में प्रात: 8 बजे प्रभात फेरी मैत्री संघ कुम्हारपारा से प्रारंभ होकर शहीद पार्क चौक, चांदनी चौक, पनामा चौक, गुरू नानक चौक, सिरहासार चौक, जय स्तंभ चौक, स्टेट बैंक चौक होते हुए मैत्री संघ में संपन्न हुई। जिसमें कई विद्यालयों के विद्यार्थियों समेत गणमान्य नागरिक, सांस्कृतिक कर्मी और सुधिजनों को शामिल हुए। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर मैत्री संघ स्कूल में भी आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
वही शाम को मैत्री संघ में सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर आधारित फिल्म का भी प्रसारण किया गया। जिसमें समाज के सदस्यों ने फिल्म के द्वारा बोस की जीवनी को जाना ।
शहर की सांस्कृतिक संस्था शिल्पी ने भी मनाई सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती
नगर की सांस्कृतिक संस्था शिल्पी द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। शिल्पी संस्था विगत 29 वर्षों से नेताजी की जयंती मना रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाली गई। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 128 वीं जयंती पर नेताजी की आकर्षक झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। शिल्पी संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस 23 जनवरी, 1897 को ओड़िशा के कटक में जन्मे थे। सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।