जगदलपुर

पुलिस विभाग के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों ने निकली यातायात जागरूकता रैली

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

36 वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा एक अच्छा मददगार व्यक्ति कार्यक्रम तथा स्कूली बच्चों को लेकर यातायात जागरूकता रैली स्थानीय कोतवाली परिसर से निकली। यह रैली शहर के प्रमुख चौक चौराहों से भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक करने निकली गई थी। यातायात जागरूकता रैली और एक अच्छा मददगार व्यक्ति के तहत् लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम सिटी कोतवाली परिसर में आयोजन किया गया। इस अवसर पर यातायात नियमों का अच्छे से पालन करने वाले करीब 100 लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट वितरण किया गया।

इस मौके पर कलेक्टर बस्तर एस. हरीश, पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन, जिला परिवहन अधिकारी, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, अन्य सदस्यगण व आम जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *