जगदलपुर

जर्जर सड़क व गंदगी की समस्या से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग हुए परेशान

जगदलपुर/बस्तर न्यूज 

नगर के लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जर्जर सड़क व गंदगी की समस्या गंभीर बनी हुई है। कॉलोनी जाने वाली मार्ग की स्थिति काफी जर्जर है। आये दिन सड़कों पर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भी आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नाली हमेशा जाम रहता है। गंदगी से निकलने वाली सड़ांध से भी कॉलोनीवासी परेशान हैं।

नगर के लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासियों की स्थिति नारकीय बनी हुई है। जर्जर सड़क के कारण लोग आवाजाही से परेशान है, वहीं कॉलोनी में फैली गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा यहां के रहवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी की सड़कें काफी जर्जर हो चुकी है। कॉलोनी के पहले वार्ड की सड़कों की स्थिति भी काफी बदतर है। सड़क गड्ढा में तब्दील हो चुका है। आये दिन बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है।

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट भी बंद है। शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। रात्रि में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क पर बने गड्डों में बरसात का पानी भरा रहने से अंधेरा के कारण आए दिन बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *