जगदलपुर

सेवानिवृत्ति प्राचार्य रविंद्र विश्वास को सभी शिक्षको ने दी विदाई

तोकापाल/बस्तर न्यूज

विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत सेजस करंजी में पदस्थ प्राचार्य रविंद्र विश्वास को सेवानिवृत्ति होने पर विकासखंड तोकापाल के सभी प्राचार्यों द्वारा एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में विदाई दी गई।

इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती पूनम सलाम, बीआरसी अजय शर्मा, भूतपूर्व प्राचार्य चंद्र मोहन चौधरी, रविंद्र विश्वास की अर्धांगिनी श्रीमती नमिता विश्वास, पुत्र प्रसन्नजीत के गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विकास खंड तोकापाल में पहली बार प्राचार्यो के द्वारा किसी सेवानिवृत होने वाले प्राचार्य के लिए भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्त्रोत समन्वयक एवं समस्त प्राचार्यों के प्रतिनिधि के रूप में जया इशाक और विक्रम परिहार ने उद्बोधन दिया। इस बीच सी.एम. चौधरी ने भूतपूर्व सेवानिवृत्ति प्राचार्य को श्रीफल और पेन भेट करके सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति रविंद्र विश्वास के द्वारा अपनी पूरी जीवनी और सेवा काल में घटित प्रसंगों को सारगर्भित रूप से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का संचालन विधु शेखर झा के द्वारा किया गया।



उक्त विदाई समारोह कार्यक्रम में प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिरीसगुड़ा दिनेश नाग, हाई स्कूल कलेपाल गोपेंद्र शार्दुल, हाई स्कूल राजुर विक्रम परिहार, हाई स्कूल घाट धनोरा श्रीमती भारती गिरी, हाई स्कूल एराकोर्ट श्रीमती लक्ष्मी बघेल, शासकीय हायर सेकेंडरी रायकोट श्रीमती जया ईशाक, शासकीय हाई स्कूल रानसरगीपाल लखमा नेताम, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मावली भाटा निर्मल यादव, शासाकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केशलूर श्रीमती धनलक्ष्मी राव, सेजेस इंग्लिश मीडियम तोकापाल विधु शेखर झा, शासकीय हायर सेकेंडरी तोकापाल जेपी पाठक, तरुण ठाकुर, शासकीय हाई स्कूल छापर भानपुरा संजय देवांगन, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोटानार सीआर नाग, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़े मोरठपाल श्रीमती शैल यादव आदि सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *