जगदलपुर

अपने जन्मदिन पर सांसद ने रिकॉर्ड तोड़ ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने एक अक्टूबर को अपने जन्मदिवस पर बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत क़िया। शुरूवात माँ दंतेश्वरी मन्दिर पहुँचकर सांसद ने सपरिवार माता के दर्शन कर पूजा अर्चना किया।

सर्वप्रथम बस्तर जिला मुख्यालय में स्थित महारानी अस्पताल में मरीज को फल का वितरण कर उनसे आशीर्वाद लिए । धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में खिलाड़ियों से मिले।

नानगुर मण्डल के हाटपदमुर में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने जन्मदिवस के अवसर रिकार्ड तोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रामीणों को दिलाई है। लगातार खुद मॉनिटरिंग कर बस्तर संभाग में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस ओर काम करने हेतु प्रेरित कर रहे है । अपने जन्म दिवस पर 1 दिन में हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर बस्तर में सांसद ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उनके निवास पहुँचकर अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों, सभी समाज के सदस्यों व ग्रामीणों, शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की है। जन्मदिवस पर लोगो के मिले अपार प्रेम व आशीर्वाद, बधाई संदेश हेतु सांसद ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *