जगदलपुर/बस्तर न्यूज
बस्तर जिला पत्रकार संघ के तत्वाधान में कांटीनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल द्वारा संघ के भवन में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था। इस स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के चिकित्स्कों, नर्सिंग और बीडी टीम ने बढ़ चढ़ कर योगदान दिया। इस शिविर में इंटरनल मेडिसिन के डॉ सत्यनारायण बातरी, डॉ प्रतीक जैन, न्यूरोलॉजी डॉ पवन ब्रिज ने मरीजों को देखा और उचित परामर्श दिया।
जिला पत्रकार संघ के 50 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। नर्सिंग टीम ने उनके वजन, बी पी और ऑक्सीजन के लेवल जांचे। पत्रकार संघ ने चिकित्सकों का आत्मीय स्वागत किया। छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल की गतिविधियों की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना करते बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के नए आयाम की सराहना की।

इनका सहयोग मिला
अध्यक्ष मनीष गुप्ता, शिवप्रकाश सीजी, सुब्बा राव, निरंजन दास, रजत वजपेयी, बादशाह खान, धर्मेंद्र महापात्र, सुरेश रावल, महेन्द्र महापात्र, महेन्द्र सेठिया, महेंद्र विश्वकर्मा, सुनील पांडे, शेख ताहिर, रमेश पांडे, सुलोचना फूंडे, रजत कोस्टा, सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेबपोर्टल के पत्रकारों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग मिला।



