जगदलपुर/बस्तर न्यूज
डिमरापाल में स्थित छत्तीसगढ़ कांटीनेंटल सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में आज उपचार कराने के लिए पहुंची महिलाओं को ससम्मान उपहार प्रदान किए गए।
सीसीएसएच प्रबंधन ने यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के लिए किया था। यहाँ हॉस्पिटल के लॉबी को गुलाबी रंग के गुब्बारे से सजाया गया था. हॉस्पिटल की महिला स्टाफ ने भी रंग बिरंगे परिधान पहन रखे थे।
स्वागत से लेकर विदाई तक निभाई रीति
सीसीएसएच स्टॉफ ने मरीजों खास कर महिला मरीजों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें रजिस्ट्रेशन काउंटर तक लेकर गए। उपचार की औपचारिकता के बाद महिला मरीजों को उपहार देकर उनके चिरायु होने और स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें दी। इसके साथ ही महिला स्टॉफ ने विविध सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए। यहाँ क्विज और गीत गाए गए। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए गए।



