Sukma

ट्रेन थीम वाला स्कूल बना आकर्षण का केंद्र, मित्तल ग्रुप ने दी शिक्षा की सौगात

सुकमा/बस्तर न्यूज

आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया ने सुकमा जिले के सुदूर वनांचल में स्थित कुचारास गाँव के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी सीएसआर पहल के तहत नवनिर्मित विद्यालय भवन को औपचारिक रूप से स्थानीय समुदाय को सौंप दिया है। यह पहल कंपनी के वैश्विक विजन स्मार्ट स्टील बेहतर भविष्य के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य नवाचार, गुणवत्ता और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से समाज के लिए एक उज्ज्वल, सुरक्षित और सशक्त भविष्य का निर्माण करना है।

मनकलपाल ग्राम पंचायत में आयोजित इस विशेष समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति रही। पाइपलाइन कॉरिडोर पर स्थित कुचारास गाँव के ग्रामीण लंबे समय से अपने बच्चों के लिए एक सुरक्षित और टिकाऊ स्कूल भवन की मांग कर रहे थे। आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया ने ग्रामीणों के इस विश्वास का सम्मान करते हुए न केवल एक मजबूत और आधुनिक इमारत का निर्माण किया है, बल्कि इसे रचनात्मक और प्रेरणादायक स्वरूप भी प्रदान किया है। स्कूल की सबसे खास विशेषता इसकी ट्रेन-थीम आधारित कॉरिडोर कलाकृति है, जो बच्चों को रेल यात्रा जैसा अनुभव कराती है। डिब्बों के स्वरूप में डिजाइन किए गए क्लासरूम विद्यार्थियों के बीच पढ़ाई के प्रति नया उत्साह, जिज्ञासा और रोमांच उत्पन्न कर रहे हैं। यह पहल केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सीखने के वातावरण को रोचक और प्रेरक बनाने का प्रयास भी है, स्मार्ट स्टील बेहतर भविष्य जो की सोच को जमीनी स्तर पर साकार करता है।

बस्तर संभाग में विकास की नई इबारत

आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया केवल कुचारास तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे संभाग में शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक कार्य कर रही है। कंपनी द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र संचालित करना तथा किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना जैसे महत्वपूर्ण प्रयास निरंतर जारी हैं। कुचारास की सफलता से प्रेरित होकर कंपनी ने अब परिया और मारोकी गाँवों में भी इसी तरह के आधुनिक स्कूल भवनों का निर्माण प्रारंभ कर दिया है। यह विस्तार दर्शाता है कि आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया का स्मार्ट स्टील बेहतर भविष्य विजन केवल एक नारा नहीं, बल्कि समग्र सामुदायिक विकास की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है।

इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य केवल बुनियादी ढांचा तैयार करना नहीं है, बल्कि स्मार्ट स्टील बेहतर भविष्य की मजबूती के साथ नई पीढ़ी के लिए उज्जवल भविष्य की सशक्त नींव रखना है। बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। गाँव के बुजुर्गों और प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। यह पहल स्पष्ट करती है कि जब मजबूत आधारभूत संरचना, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता साथ मिलते हैं, तो सबसे दूरस्थ इलाकों में भी शिक्षा की नई रोशनी जगाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *