जगदलपुर

भगत सिंह स्कूल के 12वीं के बच्चों का हुआ विदाई समारोह

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

आज शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह में एक सादे गरिमामय कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के बच्चों को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामिन, सभी शिक्षकगण श्रीमती आशा पटनायक, नीतू शर्मा, अंजू रावते, किरण महापात्र, अनामिका शर्मा, योजना देवांगन, भारती नामदेव, रोशनी शिंदे, पूजा गुप्ता, खिलेंदी बघेल, अनिल शुक्ला, अभिराम पटेल, सतपाल शर्मा, किरण चौहान, चन्द्र प्रकाश देवांगन और
फेयरवेल कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती नीतू शर्मा उपस्थित रही।

इस अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्राएं सविता को मिस फेयरवेल, अनिता को मिस आज्ञाकारी एवं महिमा को मिस बातूनी पदवी से सम्मानित किया गया। वही खेलकूद में प्रथम आने पर साक्षी को गोल्ड मेडल, अंजलि को सिल्वर मेडल और प्रियंका को ब्रोंज मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही आनंद मेला में जिन बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। उन बच्चों को प्राचार्य के द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने खूबसूरत नृत्य किया। प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने कक्षा 12वीं के बच्चों को उनके करियर के लिए मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *