Koundagaon

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

कोंडागांव/बस्तर न्यूज

9वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 30 जनवरी से और 1 फरवरी 2026 तक आंध्र प्रदेश के पर्यटन नगरी विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था। जिसमें कोंडागांव जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर उत्कृट प्रदर्शन करते हुए मैडल जीते। नगर वापस आने पर आज कलेक्ट्रेट सभा में जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना से सौजन्य मुलाकात करते हुए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शामिल होने संबंधी जानकारी देते हुए पदक प्राप्त के बारे में कलेक्टर मैडम को बताया। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि ये हमारे जिले के लिए उपलब्धि है कि हमारे खिलाड़ी अपनी पहचान राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, आप सभी खिलाड़ी ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। कलेक्टर ने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त खिलाड़ियों को जो भी खेल जरूरत होगी, वह उपलब्ध कराई जाएंगी।

छत्तीसगढ़ शोतोकॉन कराटे- डू एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक सिहान सरजीत सिंह बख्शी के नेतृत्व में कोंडागांव जिला कराते संघ के प्रशिक्षक, खिलाड़ी राकेश कुमार कांगे कुमिते इवेंट में सिल्वर मेडल, रिद्धिमा जायसवाल कुमिते इवेंट में गोल्ड मेडल, कु.जिज्ञासा सिंह ठाकुर ने काता/कुमिते इवेंट में ब्राउंस मेडल और काव्यांश कश्यप ने भी कुमिते इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रशिक्षक लक्ष्मी नारायण कश्यप, विजेंद्र ठाकुर, ज्वाला सिंह ठाकुर, भाग्य कुमार, निकेत भगत, अनीश वेको, हर्षवर्धन झाड़ी रदिना कांगे सहित अन्य सदस्यों ने भी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *