भिलाई/बस्तर न्यूज
छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ ने राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता कोलकाता वेस्ट बंगाल हेतु प्रदेश जूडो टीम की घोषणा की है। भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में पश्चिम बंगाल जूडो संघ द्वारा राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक हावड़ा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है।
जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम के खिलाड़ी पुरुष वर्ग में -55 कि.ग्रा. अनुज प्रसाद यादव, -60 कि.ग्रा. अभय यादव,-66 कि.ग्रा. पंकज जयसवाल, -73 कि.ग्रा. अभिषेक नियोगी, -81 कि.ग्रा. अभिषेक अवस्थी, -90 कि.ग्रा. भारत तिवारी, -100 कि.ग्रा. दिवाकर कुमार साहू, +100 कि.ग्रा मैनक दत्ता, -60 कि.ग्रा. रचित दहत, -81 कि.ग्रा. पी .अभिषेक। वहीं महिला वर्ग जूडो टीम में -44 कि.ग्रा. पूर्णिमा कुमारी, -48 कि.ग्रा. चांदनी यादव, -52 कि.ग्रा. रंजीत कोरेटी, -57 कि.ग्रा. आकांक्षा जायसवाल, -70 कि.ग्रा. नंदिनी सिंह, -78 कि.ग्रा. साधना जायसवाल, +78 कि.ग्रा. संदीप कौर, -48 कि.ग्रा. दामिनी निषाद, +78 कि.ग्राम रूपाली साहू का चयन किया गया है।
साथ ही बालक वर्ग के प्रशिक्षक राजकुमार जायसवाल तथा बालिका वर्ग की प्रशिक्षिका गीतांजलि नियोगी है तथा टीम प्रबंधक ओम प्रकाश ज़ंघेल टीम के साथ होंगे।


