जगदलपुर

राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी गेम्स में बस्तर के 5 खिलाड़ी चयनित

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

15 से 18 जनवरी तक एलपीयू फगवाड़ा यूनिवर्सिटी पंजाब में होने वाली अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता में बस्तर यूनिवर्सिटी के कोच मरूतिनन्दन मरकाम के मार्गदर्शन पर ऑल बस्तर जिला जूडो संघ के खिलाड़ी मोहम्मद मुसेफ गाज़ी पुरुष वर्ग 60 किग्रा, यशवंत पाण्डे 73 किग्रा, विनायक यादव 81 किग्रा में चयन हुआ है, वही महिला वर्ग में श्रष्टि नेगी 52 किग्रा, तथा मिश्रित उर्वाषा का 70 किग्रा में चयन किया गया है। सभी जुडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बस्तर यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन सभी खिलाड़ियों का चयन बस्तर संभाग के जुडो खिलाड़ियों के बीच मैच करा कर किया गया है। खिलाड़ी यूनिवर्सिटी के खेल प्रशिक्षक के साथ 12 जनवरी को पंजाब के लिये रवाना होंगे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ऑल बस्तर जिला जूडो संघ अध्यक्ष किरण सिंह देव, सचिव अब्दुल मोईन, खिलाड़ियों के माता पिता, बस्तर यूनिवर्सिटी के शिक्षकगण सहित शहर के खेल प्रेमियों ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *