जगदलपुर

देवगुड़ियों की संरक्षण और पुजारियों की सम्मान के लिए काछनगुड़ी में हुई बैठक

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

शहर के भंगाराम चौक स्थित काछनगुड़ी में आज संभागभर के देवी-देवताओं के पुजारियों व गांव के प्रमुखों की एक बैठक सुकमा जमीदार कुमार जयदेव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में गांव की देवगुड़ियों को संरक्षण करने के साथ-साथ पुजारियों को भी सम्मान दिलाने को लेकर जोर दिया गया। वहीं संभागभर से पहुंचे पुजारियों व ग्राम प्रमुखों ने कुमार जयदेव पर भरोसा जताया और आगे बेहतर तरीके से एकजुटता के साथ काम करने की बात कही।

इस अवसर पर कुमार जयदेव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम बस्तरियों के लिए सबसे बड़ा देवी-देवता हैं, लेकिन देवगुड़ियों की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है और ना ही उनके पुजारियों का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेला-मड़ई के नाम पर लूट हो रहा है, जिसे प्रशासन के साथ-साथ पुजारियों को भी जागरूक होकर रोक लगाना होगा। देवगुड़ियों के लिए जो भी राशि मिलती है, उसका उपयोग उनके संरक्षण पर होनी चाहिए।

इस दौरान कुमार विजीत देव, दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी प्रेम पाढ़ी, सिकन्दर ठाकुर, योगेश ठाकुर, मावली मंदिर पुजारी अनिल ठाकुर, रविन्द्र दास, प्रकाश रावल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *