जगदलपुर/बस्तर न्यूज
शहर में आज मरार पटेल समाज द्वारा उनकी आराध्य देवी मां शाकंभरी की जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा का बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान समाज की युवतियों और महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मां शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना की एवं मरार पटेल समाज के लोगों को मां शाकंभरी देवी की जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, कविता साहू, विक्रम सिंह डांगी, महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी, अल्ताफ उल्ला खान, सुषमा सुता, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, राजेंद्र पटवा, असीम सुता, अमरनाथ सिंह, संदीप दास, विक्रांत सिंह, लव मिश्रा, रविशंकर तिवारी, मनोज साहनी, दिनेश पाणिग्रही, वीरेंद्र परिहार, बबली खान, नीतीश शर्मा, शहर जिला मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, पार्षद सुशीला बघेल, ललिता राव, लोकेश चौधरी, कमलेश पाठक, सलीम जाफर अली, मनिता राउत, कमला भत्तरा आदि मौजूद रहे।




