जगदलपुर नक्सली

तीन साल से नक्सल मामले में फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा फरार नक्सली के पता तलाश धर पकड़ के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, अति. पुलिस अधीक्षक (आप्स) योगेश देवांगन के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर विश्व दीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में चौकी पखनार थाना दरभा के अपराध क्रमांक 31/2021 धारा 147,148,149,302 भा.द.वि. 25, 27 आम्‍स एक्ट, 38,39(2) यु.ए.पी. एक्ट का फरार नक्सली आरोपी सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा (छ.ग.) जो घटना को अंजाम देने के बाद पिछले 3 वर्षो से फरार था। मुखबीर सूचना पर उक्त फरार नक्सली आरोपी के अपने ग्रामीण क्षेत्र में आने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निरीक्षक केशरी चंद साहू थाना प्रभारी दरभा, उप निरीक्षक राजेश कुमार राठौर चौकी प्रभारी पखनार थाना दरभा, प्रधान आरक्षक आजूलाल पिद्दा, आरक्षक यशवंत ठाकुर, आरक्षक शंकर चांदने आदि की टीम गठित कर ग्राम तोयनार मुंदेनार तिराहा के पास जा कर घेरा बंदी कर उक्त फरार नक्सली आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लिया गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नक्सली आरोपी सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा (छ.ग.) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि घटना 22 जून 2021 को ग्राम पखनार के साप्ताहिक बाजार में ड्युटीरत गोपनिय सैनिक बुधराम कवासी पिता जोगा कवासी उम्र 26 वर्ष जाति माड़िया साकिन ग्राम कापानार को अपने अन्य नक्सली साथियों मड्डा मडकामी पिता सुक्को मरकामी उम्र 21 वर्ष जाति माडिया निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, जयसिंह उर्फ जीबो मडकामी पिता सन्नू मडकामी उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम नडेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, गुड्डी पोडियामी पिता मुया पोडियामी उम्र 21 वर्ष जाति माडिया निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा तथा लखमा पिता सुकलु कवासी उम्र 20 वर्ष जाति माडिया निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, हिड़मे, भीमा व अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर अपने हाथ में रखे चाकु व टंगिया से बुधराम कवासी के उपर प्राण घातक हमला कर दिए । जिस का ईलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र दरभा में मृत्यु हो गया था।

आरोपी नक्सली सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा (छ.ग.) के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य गवाह पाये जाने से उसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य नक्सली आरोपियों मड्डा मडकामी पिता सुक्को मरकामी उम्र 21 वर्ष जाति माडिया निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, जयसिंह उर्फ जीबो मडकामी पिता सन्नू मडकामी उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम नडेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, गुड्डी पोडियामी पिता मुया पोडियामी उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा तथा लखमा पिता सुकलु कवासी उम्र 20 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा को पूर्व में गिरफतार किया जा चुका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *