जगदलपुर/बस्तर न्यूज
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह में हिन्दी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में कक्षा 9वीं के छात्र अनिकेत द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। कक्षा नवमी के अनिकेत ने हिन्दी साहित्य के इतिहास और उनके साहित्यकारों के नाम बताते हुए हिन्दी भाषा के महत्व को बताया। कक्षा नौवीं की छात्रा रिद्धि साहू ने हिंदी दिवस पर सुंदर कविता पाठ किया।
हिन्दी के व्याख्याता चन्द्र प्रकाश देवांगन ने हिन्दी दिवस पर कविता पाठ करते हुए भारतीय हिन्दी जगत के सूर्य कहे जाने वाले भारतेन्दु हरिश्चंद्र एवम् गोस्वामी तुलसीदास की कृतियों के संबंध मे बताए। स्वामी विवेकानंद, राजा राममोहन राय, महात्मा गांधी के विचारों को बताया। हिंदी के महान कवियों गोस्वामी तुलसीदास, मीराबाई, कबीर, रसखान, सुमित्रानंदन पंत, हरिवंश राय बच्चन, तथा आचार्य रामचंद्र शुक्ल, भारतेंदु हरिश्चंद्र, हजारी प्रसाद द्विवेदी, रामकुमार वर्मा, जय शंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा आदि रचनाकारों के महाकाव्य और रचनाओं से परिचित कराया गया।
हिन्दी की व्याख्याता श्रीमती आशा रानी पटनायक ने हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्जा और 14 सितम्बर को संविधान में शामिल किए जाने और हिंदी भाषा की शुरुआत कैसे हुई इस बात पर जोर दिया। आजादी के पूर्व हमारे कवियों ने अपने वीर रस की कविताओं से जवानों में उत्साह भरते एवं देश भक्ति पूर्ण रचना से लोगों के दिलों में क्रांति पैदा की। ऐसे प्रख्यात कवियों और लेखको पर अपने विचार व्यक्त किये।
संस्था की प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामिन ने पुष्प की अभिलाषा की कविता का पाठ करते हुए हिंदी भाषा की प्रयोग किए जाने और अधिक हिंदी भाषा को महत्व दिए जाने की बात कही।