जगदलपुर/बस्तर न्यूज
बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल के रायकोट एवं पोटानार के शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य श्रीमती जया इसाक एवं प्राचार्य रामकुमार लोखंडे के सेवानिवृति होने पर तथा शिक्षक सी.आर. नाग, एल.आर. नेताम के स्थानांतरण होने पर समस्त कर्मचारी व शिक्षकों ने इन्हें आज जगदलपुर में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में विदाई दी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल श्रीमती पूनम सलाम, बीआरसी अजय शर्मा, सेवानिवृत शिक्षक रविन्द्र विश्वास, स्थानांतरित पूर्व प्राचार्य लखमा राम नेताम, तोकापाल के समस्त प्राचार्यगण विक्रम परिहार, जेपी पाठक, विद्युशेखर झा, डीके नाग, संजय देवांगन, गोपेंद्र सिंह शार्दुल, निर्मल यादव, सुनील सिंह, वीरेंद्र ध्रुव, श्रीमती भारती गिरी, लछमी बघेल, कविता नायडू, धनलक्ष्मी राव, शैल यादव, ज्योति जगत ठाकुर, गीता सिंह, व्याख्याता तरुण ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।