जगदलपुर/बस्तर न्यूज
एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग थिम पर आधारित 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति बस्तर जिला की ओर से आज से 20 जून तक अंतराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल शिविर का पूर्व अभ्यास स्थनीय नगर सेना कार्यालय मे आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नगर सेनायों के मानस को योग के प्रति जागरूक करना और योग से जोड़ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करना है l प्रोटोकॉल सत्र का संचालन डॉ मनोज पनिग्राही राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। सहयोगी के रूप में उमेश सोनी, युवभारत संग़ठन मंत्री सहित श्रीमती मान कोरम राज्य कार्यकारिणी सदस्यl महिला पतंजलि छत्तीसगढ़ थे।
नगर सेना कॉमनडेंट ने सभी नगर सेनानियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर में एक स्वस्थ मन का वास होता है। जिससे हम अपने कामों को धैर्य से कर पाते है। क्योंकि आप का कम काफी चुनौतीपूर्ण है। जिस के लिए आप लोगों को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए आप सभी को योग करना चाहिए।
कार्यक्रम सफलता का श्रेय कर्नल अक्षय कुमार कर, सुनील कुलकर्णी, श्रीमती हेमा शर्मा, श्रीमती रेखा परमार, श्रीमती उषा जेवर, श्रीमती भारती, श्रीमती डाकेस्वरी पांडेय, श्रीमती श्यामलता सोनी एवं पतंजलि परिवार सदस्यों जगदलपुर को जाता है l



