जगदलपुर/बस्तर न्यूज
पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में पर्यावरण मित्र सम्मान व विद्यालयीन देशभक्ति गीत पुरस्कार वितरण समारोह तथा संगीत संध्या का रंगारंग कार्यक्रम मुख्य अतिथि किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व महेश कश्यप सांसद बस्तर के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अथितियों द्वारा मां भारती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी प्रकार संगीत संध्या का प्रारंभ भगवान गणेश जी के भजन से किया गया।
पर्यावरण मित्र सम्मान 2 संस्थागत और 3 व्यक्तिगत लोगों को पर्यावरण क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने पर प्रदेशाध्यक्ष भाजपा व विधायक जगदलपुर तथा सांसद बस्तर के द्वारा सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत सम्मान संपत झा को दिया गया। जिन्होंने विगत कई वर्षों से हज़ारो पेड़ विशेषकर विद्यार्थीयो व आमजनों को प्रेरित कर लगाये और जन्मदिवस में सभी को एक पेड़ ना सिर्फ़ लगाने बल्कि ज़िमेदारी ले पेड़ बड़ाने पर बल देते हैं। वही अनिल लुकड़ व्यक्तिगत रूप से 50 एकड़ की भूमि में वनौषधि और फलदार वृक्ष लगाकर जंगल का रूप दिया है। प्रकाश रथ को अपने विद्यालय में विद्याथियों ग्रामीणों को पेड़ के प्रति जागरूक कर जंगलों को संरक्षित करने के लिए सम्मान मिला । वहीं पीपल्स केयर बस्तर संस्था को भी पीपल वृक्ष लगा कर उसके पर्यावरणीय व धार्मिक महत्व को गाँवों में पीपल लगवाने के लिए साथ ही लीफ़ संस्था को पर्यावरण संरक्षण संवर्धन हेतु सम्मानित किया गया।