जगदलपुर/बस्तर न्यूज
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त संस्था की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया के तत्वावधान में म्यूथाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक–बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक डीएम यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया जा रहा है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बस्तर जिला म्यूथाई संघ के सचिव अब्दुल मोईम ने बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छग म्यूथाई दल के चयन हेतू ओपन एयर थिएटर दल्लीराजहरा जिला बालोद में 02–03 मई को 24 वीं राज्य स्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन छ ग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला म्यूथाई संघ बालोद एवँ राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता बालक, बालिकाओं के 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 तथा +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में होगी।
राज्य प्रतियोगिता में बस्तर के खिलाड़ियों का दल जिला म्यूथाई संघ के सचिव अब्दुल मोईम, महिला कोच सुमन राव, सोनाली कुशवाह कोच नवीन ठाकुर, मनोनीत के मार्गदर्शन में भाग लेगा।
म्यूथाई बालिका खिलाड़ी
आरवी अवस्थी, अन्वी जैन, वन्दना गोयल, शानिका मिश्रा, तमन्ना कश्यप, वेदानशी ठाकुर, सुरभी यादव, प्रतिमा बघेल, गरिमा नाग, भुनेश्वरी महवर, वंशिका बंछोर, गीताक्षि श्रीवास, दीपिका कश्यप, योगनशी नाग, खुशबू कश्यप, अन्वेशा मिश्राम्यूथाई बालक खिलाड़ी
वुककेम विक्टर, विवान बाजपाई, मनन झवर, कल्पेश सोरी, आदित्या युराज नाग, फलेंद्र मौर्या, एलेक्स कुमार, ओम कुमार नुप्पो, निर्मल मरकाम, दिवंश दिहरी, शुभम बिश्वास, युवराज सिंह, मनोज कुमार नरेटी