जगदलपुर/बस्तर न्यूज
वनमंत्री केदार कश्यप एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रवास के दौराण आज उन्होंने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकास खंड में क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी।
करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बस्तर संभाग के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सहित केंद्र की सरकार भी बस्तरवासियों के साथ है। हमारे देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के विकास कार्यों और नियद नेल्लानार जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन से बस्तर नक्सल मुक्त क्षेत्र की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा सपना अब साकार होने लगा है। भाजपा सरकार के नियद नेल्ला नार योजना ने बस्तर के उन क्षेत्रों में मूलभुत सुविधाओं और अवश्यकताओं को पूर्ण करने का कार्य किया है।
विधानसभा क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात
वनमंत्री केदार कश्यप ने आज ग्राम पंचायत मांदलापाल, कुंगारपाल, बाकेल, भानपुरी में आंगनबाडी केंद्र, सांस्कृतिक मंच, चबूतरा, सीसी सड़क निर्माण, विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था जैसे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्र वासियों को 1 करोड़ 18 लाख रूपये का सौगात प्रदान किया है।
तेंदूपत्ता के हर एक पत्ता खरीदने का वादा हो रहा पूरा
जन समूह को सम्बोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार बस्तर ही नहीं पुरे प्रदेश के तेन्दुपत्ता संग्रहकों को ख़ुशी प्रदान कर रहे हैं। हमारी सरकार ने तेन्दुपत्ता का मूल्य बढ़ा कर हर एक पत्ता खरीदने का वादा किया था उसे हम पूरा कर रहे हैं।


