जगदलपुर/बस्तर न्यूज
शहर के युवा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे श्रेष्ठ वर्मा ने गेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल इंडिया रैंक 95 हासिल की है। वर्तमान में भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा एवं नगर पालिका निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन के नेतृत्व मे श्रेष्ठ वर्मा को बुके व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मनोहर दत्त तिवारी, शशि नाथ पाठक, कृष्ण निषाद एवं पिता संजय वर्मा, माता मीनू वर्मा, चाचा अनिल वर्मा, रिंकू वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।