जगदलपुर

छात्र छात्राओं ने साइंस दिवस पर विभिन्न मॉडल से विज्ञान को समझा

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

संस्कार द गुरुकुल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने साइंस दिवस पर विभिन्न प्रकार के साइंस के मॉडल व प्रोजेक्ट बनाकर उस मॉडल की कार्य विधि व उपयोगिता के बारे में विस्तार से वर्णन कर अपना साइंस मॉडल व प्रोजेक्ट प्रदर्शनी लगाई। जिसमें कई मॉडल जैसे रोबोटिक मानव, स्मार्ट इरीगेशन, जैसे अलग अलग विषय के जैसे भौगोलिक, हिंदी, अंग्रेजी, गणित इत्यादि विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेले पर अपने मॉडल का द्वारा प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शनी को संस्था के संस्थापक रतनलाल जैन, निदेशक अमीत कुमार जैन, प्राचार्य प्रवीण कुमार साहू एवं समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन के जन्म दिवस के रूप मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिकता और नवाचार का साझा सामंजयस देश और समाज को देना था। स्कूली छात्रों ने साइंस प्रोजेक्ट में विभिन्न मॉडलों के प्रदर्शनी को क्रियान्वित कर दिखाया।

विजेताओं को प्रमाण पत्र जी. एस. सोरी सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण के कर कमलों द्वारा देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *