तोकापाल/बस्तर न्यूज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड तोकापाल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नारी सम्मान कार्यक्रम उल्लासपूर्ण मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी माया नंद चंद्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नारी है, तो सृष्टि है हमारी, हमें उनका सम्मान करना चाहिए। हमारे विकासखंड के महिला अधिकारी, कर्मचारियों तथा स्थानीय महिलाओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाना अत्यंत गौरव की बात है।
इस सम्मान समारोह में विकासखंड तोकापाल तहसीलदार यशोदा तेतारप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलू तिर्की, खंड शिक्षा अधिकारी पूनम सलाम, समाज सेविका ज्योति लुंकड़, सेजेस स्टाफ इरम रहीम, श्रीदेवी सिंह, सोनाक्षी मजूमदार, नीलम भास्कर, अर्पणा सिंह, स्वाति लवंग, सरिता यादव, रुपिंदर जीत कौर, नीता शुक्ला, लता जोशी, प्रीति प्रकाश साइमन, अपर्णा मिगलानी, काजल यादव, ज्योत्सना कश्यप, मानसी बघेल, लेसिना देवांगन, गीता शुक्ला, सतरूपा मिश्रा, शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित थे। जिनका सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में अनुविभागीय अधिकारी तोकापाल माया नंद चंद्रा, समाजसेवी अनिल लुंकड़ का संस्था प्राचार्य विधु शेखर झा के द्वारा सम्मानित किया गया।