जगदलपुर

वाकाथन में शामिल हुई महिलाएं, दीदियों को किया सम्मानित

जगदलपुर/ बस्तर न्यूज

सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसायटी के द्वारा आज वाकाथन प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस स्पर्धा में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव, विशिष्ट अतिथि सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, सभापति नगर निगम खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिलाओं ने मुद्रा डांस व जुंबा डांस भी मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। स्पर्धा को 2 वर्गों में बांटा गया था। कुल 3 किलोमीटर की यह वाकाथन रही। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इस बार मैराथन की जगह वाकाथन का आयोजन किया गया है। जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं 50 स्वच्छता दीदी भी इसमें शामिल हुई।

वाकाथन ग्रुप ए से कुसुम को प्रथम पुरस्कार नौ हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपए उर्मिला मौर्य व तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए सफल प्रतिभागी सुरेखा को देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं बी ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अमरवती मंडावी, द्वितीय पुरस्कार सीमा आचार्य, तृतीय पुरस्कार शिलेन्द्री को दिया गया। इसके साथ ही अन्य सांत्वना पुरस्कार में इलावती, सोनू चांडक, रचना जैन, रेखा मोदी, रश्मि बत्रा, सरिता पाण्डे ने बाजी मारी।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सीएमएचओ संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, डॉ आरबीपी गुप्ता, डॉ प्रदीप पाण्डे, डॉ सरिता थॉमस, डॉ उषा शुक्ला, श्रीपाल जैन, उर्मिला आचार्य, वीनू हिरवानी, मकसूदा हुसैन, करमजीत कौर, शशि गुप्ता, सुनीता बोथरा, वंदना बख़्शी, विमल बोथरा, सोनल बत्रा, सोनिया, नीला पांडे, प्राचीन बत्रा, नैनासिंह धाकड, विवेक सोनी, अन्नू शर्मा, रीना कोटक, सुनीता पॉल, विवेक जैन, अनिल लुक्कड़ सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया महिला दिवस

नगर के हायर सेकेण्डरी भगत सिंह स्कूल में महिला दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामीन ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को देश के महान भारतीय नारियों के इतिहास से उनसे प्रेरणा ले कर सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उसके पश्चात व्यख्याता अनिल शुक्ला द्वारा प्राचीन भारतीय नारी गार्गी मैत्री, अनुसूईया, सीता, द्रोपदी आदि के त्याग महत्व की जानकारी देते हुए नारी सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक काव्य पाठ किया। व्यख्याता हेमा चिव्हाने ने आज की नारी को कमजोर समझने की भूल न करने को कहा, अंजू रावटे ने नारी महानता के जोशीले गीत गाये। रोशनी सिंधे ने आधुनिक नारी एवम उनके देश के लिए किये गये सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में चंद्रप्रकाश, सतपाल शर्मा, किरण चौहान, अभिराम पटेल अनिल शुक्ल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल की सभी महिला शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीतू शर्मा, गीता मूर्ति, योजना देवांगन, खिलेदरी कश्यप, पदमा यादव, मंथरा पाल, शिव कुमारी आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *