जगदलपुर

भगत सिंह स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भगत सिंह में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विश्व के श्रेष्ठ वैज्ञानिक का परिचय गणित की व्यख्याता श्रीमती हेमा चिव्हाने द्वारा करवाया गया। छात्र-छात्राओं के समक्ष वैज्ञानिक प्रयोग जैसे गोबर गैस, सौर कुकुर का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर विज्ञान के महत्व को विस्तारपूर्वक व्यख्याता अनिल शुक्ला द्वारा बताते हुए वैज्ञानिक कविता का पाठ किया गया। व्यख्याता किरण चौहान एवम चंद्र प्रकाश द्वारा विज्ञान के लाभ तथा जीवन मे इसके महत्व के बारे मे विस्तृत से छात्रों को समझाया गया। अंजू रावटे ने कार्यक्रम का संचालन किया।

अंत मे प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामीन द्वारा विज्ञान के मुलभुत सिद्धांत एवम दैनिक जीवन मे उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *