सुकमा। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुकमा जिले के दूरस्थ अंचलों में निवासरत दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के माध्यम से जिले के दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण सह प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर जिला मुख्यालय स्थित शबरी ऑडिटोरियम, कुम्हाररास में आयोजित होगा, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार आधुनिक कृत्रिम हाथ, पैर (जयपुर फुट), कैलीपर्स, बैसाखी, ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र पूर्णतः निःशुल्क प्रदाय किए जाएंगे। विकासखण्डवार रोस्टर निर्धारित हितग्राहियों की भीड़ को व्यवस्थित करने और सुचारू रूप से लाभ पहुँचाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने विकासखण्डवार तिथि निर्धारित की है।
शिविर प्रतिदिन प्रातः 08ः30 बजे से प्रारंभ होगा
1. 20 फरवरी 2026 छिन्दगढ़ विकासखण्ड
2. 21 फरवरी 2026 सुकमा विकासखण्ड
3. 22 फरवरी 2026 कोन्टा विकासखण्ड



