जगदलपुर। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम परिसर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हॉल में हुआ। युवा महोत्सव का उद्देश्य जिले की उभरती युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाना रहा। समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बस्तर कला, संस्कृति और प्रतिभाओं की दृष्टि से समृद्ध अंचल है और यहां के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं।बनवासी मौर्य ने अपने संबोधन में शासन द्वारा संचालित विभिन्न युवा कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।



