जगदलपुर

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

जगदलपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश कश्यप और उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करने से पूर्व उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गहरी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वे बैंक की सहकारी परंपराओं को सुदृढ़ करेंगे। उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और अध्यक्ष के नेतृत्व में वे बैंक के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

समारोह के अंत में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केएस ध्रुव और उपस्थित स्टाफ ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए आम जनता को बेहतर सेवाएं देने संकल्प व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *