जगदलपुर। बोध घाट क्षेत्र में स्थित नगर सैनिक प्रशिक्षण केंद्र में संचालित महिला नगर सैनिकों के बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। महिला नगर सैनिकों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, दक्षता और समर्पण की सभी ने सराहना की। प्रशिक्षण से न केवल महिला नगर सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि वे समाज की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी संतोष मार्बल ने बताया कि 15 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें महिला नगर सैनिकों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, कानून व्यवस्था और नागरिक सहयोग जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला नगर सैनिकों को पुरस्कृत किया गया। नगर सेनानी संतोष मार्बल ने बताया कि परेड पासिंग आउट का कार्यवाही में पूरी 10 महिला नगर सैनिकों की 10 टुकड़िया द्वारा शुरुआत में लाइन फार्मेशन में धीरे चाल की कार्यवाही से मंच के दाहिने सैल्यूट करते हुए गुजारा गया। ततपश्चात दूसरे राउंड पर लाइन फॉर्मेशन में ही तेज चाल के साथ दाहिने देख करते हुए गुजारा गया, फिर दो प्लाटून कुल की बदौलत नौकरी उन्हीं को 60 महिला नगर सैनिकों को मंच के सामने पीटी का प्रदर्शन किया गया।
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने वाले महिला सैनिकों को उप महानिरीक्षक के कर कमलों द्वारा सभी को पुरस्कार वितरण किया गया।



